फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः जन औषधि केंद्रों पर खत्म हुईं सस्ती दवाएं, मजबूरी में महंगी दवाएं खरीद रहे मरीज

Wed, 21 Oct 2020 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लेडी लॉयल के केंद्र पर ताला लटका हुआ था। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि यह लगभग सप्ताह भर से बंद है। प्रधानमंत्री औषधि केंद्र पर 70 फीसदी तक कम कीमत पर दवाएं मिलती हैं। हालांकि जरूरत की दवाएं नहीं मिल पाने से जरूरतमंद मरीजों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर एलर्जी, त्वचा, आंख-नाक के रोग, मधुमेह और स्त्री रोग की दवाओं की कमी है। लेडी लॉयल में स्थित जन औषधि केंद्र पर ताला लगा है। मरीजों को निजी स्टोरों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र पर 600 से अधिक तरह की दवाएं मिलने का दावा है लेकिन करीब 350 तरह की ही दवाएं उपलब्ध हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में केंद्र पर मरीजों को आंख-कान की ड्रॉप, सूखी त्वचा, दाने व घुटनों में दर्द की दवा नहीं मिलीं। लेडी लॉयल के केंद्र पर ताला लटका हुआ था। अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि यह लगभग सप्ताह भर से बंद है। प्रधानमंत्री औषधि केंद्र पर 70 फीसदी तक कम कीमत पर दवाएं मिलती हैं। हालांकि जरूरत की दवाएं नहीं मिल पाने से जरूरतमंद मरीजों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। 

दो दिन में मिल जाएंगी सभी दवाएं: रविंद्र सिंह
जन औषधि केंद्र के प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि अभी स्टॉक में जो दवाएं नहीं हैं, उनको दो दिन में उपलब्ध करा दिया जाएगा। लेडीलॉयल में फार्मासिस्ट के घर गमी होने के कारण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाएं लेने आईं जन औषधि केंद्र पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल सामान अभी तक नहीं मिल रहा
जन औषधि केंद्र पर 154 प्रकार के सर्जिकल सामान उपलब्ध होने का बोर्ड लगा है, लेकिन अभी तक यहां पर सर्जिकल सामान की बिक्री नहीं हो रही है। कोरोना महामारी में पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, भाप देने की मशीन, बीपी मापक, ग्लूकोमीटर मिलता तो लोगों के लिए बड़ी राहत होती।

कहा, बाजार से खरीद लें
महिलाओं की बीमारी की दवा लिखी थी, स्टोर पर सीरप और दवा नहीं मिली। बताया कि स्त्री रोग की दवाएं नहीं आ रही हैं। बाजार से खरीद लें। -अनीता निगम, औलिया रोड 

आंख की ड्रॉप नहीं मिली
आंख की ड्रॉप लेने आया था। औषधि केंद्र पर बताया कि अभी ड्रॉप नहीं आ रही है। निजी मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए कह दिया है। अंकित शर्मा

बाहर से महंगी मिली दवा

चेहरे पर दाने हो गए हैं, डॉक्टर ने दवा लिखी, जन औषधि केंद्र पर आई तो एलर्जी और त्वचा रोग की यह दवा नहीं मिली। बाहर से मंहगी मिली।  -शकुंतला देवी, गौतम नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें