फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर आई खामियों से बोर्ड परीक्षार्थी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से भेजे गए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र में खामियां देखने को मिल रही हैं। किसी छात्र के प्रवेश पत्र पर नाम ही गलत लिखा है तो किसी की माता का नाम ही गायब है। कुछ छात्रों को छात्राओं के साथ केंद्र आवंटित कर दिया गया है तो कुछ छात्राओं को छात्रों के साथ। इस संबंध में कई प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जानकारी दी है।
विज्ञापन

केस नंबर-एक
चौधरी मोहब्बत सिंह इंटर कॉलेज नखतपुर के तीन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर माता का नाम श्रीमती लिखकर छोड़ दिया गया है। इससे परीक्षार्थी चिंतित हैं। इस संबंध में प्रधानाचार्य विवेक यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जानकारी दी है।
केस नंबर-दो
एसएस इंटर कॉलेज मैनपुरी की छात्रा का परीक्षा केंद्र छात्रों के साथ आवंटित कर दिया है। जबकि एसएस इंटर कॉलेज स्वयं परीक्षा केंद्र है। ऐसे में छात्रा का सेंटर छात्राओं के साथ आवंटित होने से छात्रा और उसके परिजन चिंतित है।
विज्ञापन

केस नंबर तीन
संत एएचएसएस मानिकपुर कॉलेज के कक्षा 10 के कुछ छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र एके कॉलेज श्री रामनगर के नाम आवंटित कर दिए गए हैं। इस संबंध में एके कॉलेज श्री रामनगर के प्रधानाचार्य ने संत एएचएसएस कॉलेज को सूचना भेजी है।
तकनीकि समस्या के चलते कुछ छात्रों को छात्राओं के साथ और छात्राओं को छात्रों के साथ केंद्र आवंटित हो गए हैं। ऐसा प्रधानाचार्यों द्वारा परीक्षार्थी का कोड गलत भरने के कारण हुआ है। वहीं प्रवेश पत्र पर मिस प्रिंट हुआ है। इस संबंध में बोर्ड को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

-मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें