ये है मामला
एटा की ही पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव टपरी निवासी मनजीत पुत्र दरबारी लाल की शादी 11 सितंबर को हुई थी। शादी के बाद वो अपनी पत्नी को लेकर पहली बार बहन के घर गंगागढ़ आया था। बहन ने भी नई दुल्हन का खूब जोर शोर से स्वागत किया। इसके बाद सभी लोगों ने खूब सारी बातें की। इसके बाद जब खाने की बात आई तो दुल्हन ने ननद के साथ खाना बनाने में मदद की। इसके बाद सभी एक साथ खाना खाने के लिए बैठ गए, लेकिन दुल्हन ने कहा कि वो सभी को खाना परोसेगी और उसके बाद ही खाएगी।
ये भी पढ़ें - होम स्टे में देह व्यापार: मौसी ने घिनौने दलदल में धकेला, हर रात होता था सौदा; किशोरी का सच कर देगा बैचेन
दुल्हन ने खाने में की गड़बड़ी
बताया गया है कि दुल्हन ने खाना परोसने से पहले उसमें बेहोशी की दवा मिला दी। खाना खाते ही मनजीत के साथ उसकी बहन पुष्पा पत्नी बलवीर सिंह, पुष्पा की बेटी अनु, रेनू, लक्ष्मी और बेटा यस बेहोश हो गए। काफी देर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी वहां पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य बेहोश थे और दुल्हन गायब थी। ये देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्यों को सोरों के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय से सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे परिवारीजन छुट्टी कराकर सभी को घर ले गए। जब दोबारा तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें - पति घर ले आया सौतन: दूसरी पत्नी संग रहने की जिद पर अड़ा, विरोध करने पर किया रिश्ता खत्म; बोला- तीन तलाक