फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: प्रेमिका की मौत के 12 दिन बाद प्रेमी ने दी जान, कहता था- वो नहीं रही तो मैं इस दुनिया में कैसे रहूं

Sun, 27 Feb 2022 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 12 दिन पहले उसकी प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी थी। दोनों परिवार से अलग एक साथ रहते थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज कस्बे में शनिवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह उसका शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। उसके घर में ही उसकी प्रेमिका ने 12 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से युवक अवसाद में था। 

विज्ञापन


परिवार के एक युवक ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई एक महिला से प्रेम करता था। दोनों परिवार से अलग पति-पत्नी के रूप में रहते थे। 15 फरवरी को उसकी प्रेमिका ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत के बाद से ही भाई उदास रहने लगा था। 

शनिवार शाम को घर से निकला था युवक 

प्रेमिका की मौत के बाद युवक कहता था वह नहीं रही तो मैं इस दुनिया में कैसे रहूं। उसे परिजन काफी समझाते थे। शनिवार की शाम वह घर से निकल गया। रात को लौटकर नहीं आया। रविवार सुबह के समय लोग खेतों पर गए तो उन्होंने पेड़ पर फंदे से शव लटका देखा। सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

युवक ने अपनी प्रेमिका से दो माह पूर्व मंदिर में शादी कर ली थी। डेढ़ माह से दोनों साथ रह रहे थे। थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।

महिला की पहले ही हो चुकी थी शादी

जिस महिला से युवक प्रेम करता था, उसकी पहले ही शादी हो चुकी थी। नयागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका ससुराल है। अलीगंज के युवक के साथ वह अपने पति को छोड़कर चली आई। आत्महत्या किए जाने पर पति नहीं आया था और न ही कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें