मृतका के चाचा जवाहर निवासी खड़बारा थाना अलीगंज जिला फर्रुखाबाद ने बताया कि जितेंद्र अपनी पहली पत्नी की हत्या कर चुका है। जिस समय उसने शादी की थी, उस समय बीमारी से मौत होना बताया गया था। जिस पर विश्वास करके शादी कर दी थी। जितेंद्र ने लखनऊ में किसी लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसके चलते उसने निशा की हत्या कर दी। वह अक्सर उनकी भतीजी को पीटता था।
मासूम बेटी पर भी नहीं आया तरस
हत्यारोपी जितेंद्र को अपनी एक साल की मासूम बेटी पर भी तरस नहीं आया। वह अपनी पत्नी के शव के पास ही अपनी बेटी को भी छोड़ गया। भूख से बिलखती बच्ची को ग्रामीणों ने दूध पिलाया। अब इस बच्ची को उसके नाना ने अपने पास रख लिया है।
सीसीटीवी फुटेज किए चेक
पुलिस ने जितेंद्र के आवास विकास कॉलोनी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए, ताकि हत्या की घटना का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया। इन टीमों ने आवास विकास कॉलोनी में छानबीन की।
घटना के संबंध में सीओ सदर डीके पंत ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पहली पत्नी की हत्या करने एवं लखनऊ में कोर्ट मैरिज करने के जो तथ्य सामने आए हैं, उन पर भी पुलिस जांच करेगी।