फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की एसडीएम से नोकझोंक, प्रधान को दी थी जेल भेजने की धमकी

Tue, 04 Jun 2019 05:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपा विधायक और एसडीएम में हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसराना एसडीएम द्वारा कुतकपुर के प्रधान को जेल भेजने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ गया। मंगलवार को तहसील पहुंचे विधायक का एसडीएम से विवाद हो गया। जमकर हुई नोकझोंक में विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत करने की बात कही। एसडीएम ने आरोपों को नकार दिया। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए डलाबघर प्रस्तावित है। एसडीएम ने कुतकपुर प्रधान चंद्रशेखर से गांव में जमीन देने की बात कही। गांव में कूड़ा न डालने की बात कहकर प्रधान ने असमर्थता दिखाई तो एसडीएम ने जेल भेजने की धमकी दे डाली।

एसडीएम द्वारा किए अभद्र व्यवहार की शिकायत प्रधान ने भाजपा विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी से की। विधायक ने तहसील पहुंचकर अपना विरोध जताया तो एसडीएम से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और विधायक के बीच हुए विवाद के बाद क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने मामले को शांत किया। विधायक ने एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए।

एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रधान को दो बार बुलाया गया था। जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं। विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने कहा कि एका के गेहूं खरीद केंद्र पर नए वारदाने में पुराना गेहूं होने की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

वहीं नगर पंचायत के लिए कुतकपुर ग्राम पंचायत में डलाबघर बनाने के लिए जमीन न देने पर प्रधान के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जेल भेजने की धमकी दी है। उन्होंने कहा अधिकारियों की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की शासन तक शिकायत की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें