कासगंज में सड़क हादसे में मृतक अभिषेक के परिजन विलाप करते।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अमांपुर मोहनपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। सड़क हादसे में मौत का शिकार अभिषेक (19) निवासी नगला धता राजा का रामपुर हुआ। वह अपने फुफेरे भाई रोहित कुमार (17) निवासी आनंदपुर अमांपुर के साथ बाइक से आनंदपुर जा रहा था।
रास्ते में सरसठ मोड़ पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। अभिषेक की मौत हो गई। हादसे पर राहगीर और आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।