कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह चल रहा है। बृहस्पतिवार को समाजसेवियों ने रामलीला मैदान पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। श्री कृष्ण भारतीय समिति के अध्यक्ष मेधाव्रत शास्त्री एवं स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष अमित स्वरूप सक्सेना कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे।
डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि मोहनपुर को ब्लॉक बनाया जाना आवश्यत है। मोहनपुर विकासखंड बनाए जाने के लिए सभी मानक पूरे कर चुका है। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भी इसकी सिफारिश कर दी है। राज्य सरकार शीघ्र मोहनपुर को ब्लॉक घोषित करे। सुबोध पंडित और आदर्श गुप्ता ने कहा कि आज क्षेत्र का नौजवान युवा छात्र और महिलाएं इस आंदोलन से जुड़ चुकी है। पूर्व प्रधान प्रदीप मिश्रा, किसान नेता भगवान सिंह राघव, प्रवेश मिश्रा, मुन्ना लाल यादव, दिनेश शर्मा गिलौला, दिनेश, राजेश गुप्ता, संतोष पांडे, सुभाष चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।