फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गाय को बचाने के चक्कर में  डिवाइडर से टकराई बाइक, लांस नायक की मौत...परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 16 Sep 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बाइक से अपने साथी के साथ आ रहे लांस नायक की बाइक गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर ककुआ में शनिवार की रात को गोवंश के अचानक सामने आ जाने पर बाइक सवार लांस नायक हरपाल सिंह उसे बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गए। घायल होने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। देर शाम तिरंगा यात्रा के साथ क्षेत्र के युवाओं ने जवान को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन




गांव मनकेंडा के हरपाल सिंह चाहर (28 ) रुद्रप्रयाग में 6 ग्रेनेडियर में लांस नायक थे। वह 2016 में भर्ती हुए थे। शनिवार शाम को साथी देवेंद्र के साथ बाइक से रोहता से गांव लौट रहे थे। परिजन ने बताया कि सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
हरपाल सिंह के पिता बहादुर सिंह की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार की पूरी जिम्मेदारी इकलौते हरपाल पर थी। घर में मां संतोष देवी, पत्नी क्षमा और 3 साल की बेटी भूमिका हैं। परिजन सदमे में हैं। देर शाम सैन्य सम्मान के साथ लांस नायक की मलपुरा से मनकेड़ा तक तिरंगे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें