फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल कर निकलो जनाब, रास्ते खराब है

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संभल कर निकलो जनाब, रास्ते खराब हैं। बारिश के मौसम में नई आबादी की कच्ची सड़कों के साथ के साथ शहर की सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। यहां पिछले साल से विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग सकी। जनप्रतिनिधि भी इन क्षेत्रों का दौर कर चुके है। मोहल्ला कृष्णानगर नई आबादी
विज्ञापन

बंबा बाईपास मार्ग से जलेसर रोड झील की पुलिया को जोड़ने वाला कृष्णानगर का मुख्य मार्ग निर्माण के लिए चार साल से मांग कर रहे हैं जबकि रोड की अधिकांश गलियों का निर्माण हो चुका है। रोड के निर्माण को क्षेत्रीय लोग पिछले तीन साल से मांग कर रहे हैं। सड़क बंबा बाईपास और लिंक गलियों से करीब तीन फीट नीची है। पानी की निकासी न होने से जलभराव है। निकलने के लिए लोगों ने ईंटें रख ली है। उन पर पैर रखकर लोग निकलने के लिए विवश है।
मोदी नगर बंबा बाईपास मार्ग
गलियां कच्ची हैं तो मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। स्थिति गांव से बदतर है। क्षेत्रीय लोग पिछले चार साल से निर्माण की मांग कर रहे है। बिजली के पोल तो लगे है, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें तक नहीं है।
विज्ञापन

प्रकाश नगर बंबा बाईपास मार्ग
प्रकाश नगर में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। क्षेत्रीय लोग जलमूल्य के साथ हाउस टैक्स के साथ नगर निगम के अन्य टैक्स अदा कर रहे हैं। सुविधाओं के नाम पर नगर निगम ने कुछ नहीं दिया, जिसको लेकर लोगों को आज भी नरकीय जीवन जीवन को विवश होना पड़ रहा है।
मंदिर के चारों तरफ भरा पानी
मोहल्ला कृष्णानगर स्थित पथवारी माता मंदिर के चारों तरफ जहां पानी भरा है, जिससे लोग पूजा-अर्चना नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत ट्रांसफार्मर का चबूतरा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। सड़क के निर्माण के लिए कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जलमूल्य के साथ हाउस टैक्स भी अदा करते है लेकिन पिछले चार साल से क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग सकी।
नारायण सिंह, निवासी प्रकाश नगर
गलियों का निर्माण तो करा दिया लेकिन मुख्य सड़क आज भी गड्ढों में तब्दील है। लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
शीला देवी, निवासी कृष्णा नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें