फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को वीडियो वायरल कर धमकी देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना पुलिस ने शनिवार को गांव सोनई निवासी एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिजली बिल निकालने गए मीटर रीडर को बंधक बनाने और जेई से अभद्रता का मामला दर्ज हुआ था। शहर कोतवाली में भाजपा नेताओं को धमकाने का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना पुलिस ने मैनपुरी तिराहा के पास से वांछित पुनीत चौहान उर्फ योगेश निवासी गांव सोनई को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी उदयभान सिंह की ओर से मई माह में योगेश व साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, कर्मियों से गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 17 अगस्त को विद्युत उपकेंद्र, कुरावली के जेई शुभम मद्धेशिया ने योगेश के खिलाफ मीटर रीडर को बंधक बनाने और सूचना पर पहुंचने पर गाली गलौज व अभद्रता की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाली में भी आरोपी के खिलाफ भाजपा नेताओं को वीडियो वायरल कर गाली गलौज व धमकाने का मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें