फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी घिरोर को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/घिरोर। आयुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता ने शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार, पांच सहित मुख्य बाजार में नाले, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा के छिड़काव में बरती जा रही लापरवाही पर अधिशासी अधिकारी घिरोर नीलाव शल्या को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी दी। गोधना में सफाईकर्मी को निलंबित करने, प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुक्त आगरा मंडल ने वार्ड नंबर चार में खाली प्लॉटों में जलभराव, गंदगी पर नाराजगी जताते हुए प्लॉट स्वामियों को नोटिस जारी कर तत्काल जल निकासी, सफाई के प्रबंध करने की हिदायत दी। तालाबों में आसपास रहने वाले लोगों द्वारा की जा रही गंदगी, शौचालय का पानी डाले जाने पर भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर के मुख्य द्वार के बाहर बाउंड्रीवॉल के पास जलभराव पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को जलनिकासी तत्काल कराने, रोजाना एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने विकासखंड घिरोर के गांव गोधना, लपगवां, कोसमा हिनूद में भ्रमण किया। गोधना में गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने। प्राथमिक विद्यालय गोधना की रसोई में एमडीएम की सामग्री मानक के अनुसार उपलब्ध न होने, रख रखाव ठीक न पाए जाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, रसोइया के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि गांव में साफ-सफाई से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव पर नजर रखें। जिनको बुखार है, उन्हें सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लेकर जरूरी जांच कराएं।
लपगवां और कोसमा हिनूद में भी गंदगी, जलभराव मिलने पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ से कहा कि सभी गांव, नालियों की सफाई नियमित रूप से कराई जाए। एसडीएम घिरोर रतन वर्मा को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालय कोसमा प्रथम के सामने निजी भूमि पर लगे कूड़े के ढेर, गोबर को तत्काल संबंधित भूमि स्वामी से हटवाएं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, डीपीआरओ स्वामी दीन, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें