फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर यात्रियों को लूटने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में लिफ्ट लेकर यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से एक स्कार्पियो, एक कार, लूटे हुए 19 मोबाइल और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक सोमवार को सूचना पर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बुढ़िया के ताल पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो और कार से आए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जीशान निवासी ईदगाह कॉलोनी, सादाबाद हाथरस, वाजिद उर्फ आकाश निवासी मुकेश खान मीठा कुआं, सुभाष गली तकिया, सादाबाद हाथरस, अमन निवासी गली गौतम नगर, सादाबाद हाथरस, अफरोज उर्फ चना निवासी ईदगाह कॉलोनी सादाबाद, हाथरस व फरमान निवासी मोहल्ला फकीर खाना सादाबाद, हाथरस बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने तीन माह पूर्व कुबेरपुर फ्लाईओवर के पास नीतू पाल निवासी नगला सिंगी, फिरोजाबाद से मारपीट कर 3200 रुपये, एत्मादपुर निवासी अभिनव उपाध्याय से स्टेशन रोड के पास से मोबाइल, ब्रजेश से ऑटो में मोबाइल, 5300 रुपये लूटने का खुलासा किया।
पकड़े गए बदमाशों पर सादाबाद व एत्मादपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि इन पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी व लूट के 19 मोबाइल, 12150 रुपये, दो एक कार और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें