फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले का दुस्साहस: दोस्ती से इंकार पर महिला से छेड़छाड़, सड़क पर पीटा, कपड़े फाड़े

Tue, 10 Aug 2021 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला के दो बच्चे हैं। वह पति से अलग रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि तोता का ताल का रहने वाला मोहन उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। 
विज्ञापन
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बोदला रोड पर सोमवार शाम को एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा। खींचतान कर महिला के कपड़े फाड़ दिए। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला के दो बच्चे हैं। वह पति से अलग रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि तोता का ताल का रहने वाला मोहन उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा है। वह लोहामंडी में ऑटो चालकों से वसूली करता है। इसको लेकर कई बार परेशान कर चुका है। उसके इनकार करने पर भी बाज नहीं आ रहा है। महिला सोमवार शाम को अपनी सहेली से मिलने बोदला आई थी। उससे कुछ रुपए लेने थे। रुपए लेने के बाद वापस घर जा रही थी।
बोदला में लाल मस्जिद के पास तोता का ताल निवासी मोहन मिल गया। उसे पकड़ लिया। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर खींचने का भी प्रयास करने लगा। इससे उनके कपड़े फट गए। मारपीट होता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। इस पर आरोपी मोहन भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस महिला को थाने लेकर आई। पुलिस ने मोहन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: परिजनों ने खुलासे पर उठाए सवाल, पुलिस के लूट एंगल को नकारा, बताई ये वजह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें