फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवाओं का काला कारोबार: जियो या मरो, हम तो चमकेंगे; पांच करोड़ की दवाएं तो एक करोड़ की मशीन व सामान सील

Sun, 09 Jul 2023 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में नकली दवा फैक्टरियों के खिलाफ 35 घंटे तक कार्रवाई चली। विस्तृत जांच के बाद पांच करोड़ की दवाएं और एक करोड़ की मशीनें सील कर दी गईं। साथ ही दो फैक्टरियां भी सील की गई हैं। 
विज्ञापन
Agra News; नकली दवा फैक्टरी सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और औषधि विभाग ने रविवार को सिकंदरा और जगदीशपुरा में मिली नकली दवाओं की दोनों फैक्टरियां सील कर दीं। कुल 35 घंटों तक चली कार्रवाई में दवा और सिरप के 29 नमूने जांच के लिए भेजे गए। सभी आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि सिकंदरा थाने के प्राची टावर चौकी क्षेत्र में श्रीराधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट और जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी चौकी में मघटई स्थित फैक्टरी को सील किया गया। कार्रवाई शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई और रविवार रात करीब 8 बजे तक चली। इनमें 5 करोड़ की दवाएं और करीब एक करोड़ की मशीन, रैपर और अन्य सामान हैं। 

यह भी पढ़ें-- राहत: निजी बसों के मनमाने रवैये से मिलेगी निजात, अब औंछा मार्ग से एटा के लिए हर घंटे चलेगी रोडवेज बस

विज्ञापन
Trending Videos

आगरा कैंट पार्सल कक्ष और दोनों फैक्टरियों में कुल 9 तरह की दवाएं और कफ सिरप मिले हैं। इनमें 7 तरह कोडीन सिरप और दो तरह की एल्प्राजोलम (एल्प्रासेल-एल्जोसेफ 0.5 एमजी) मिली हैं। मघटई फैक्टरी से 18, सिकंदरा की फैक्टरी से 10 और आगरा कैंट स्टेशन से एक नमूना है। इनको जांच के लिए लैब भेजा गया है। दवाओं को 47 बोरों में भरकर थाने में सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-- Etah News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत, छह दिन पहले ही माता-पिता के साथ छुट्टी पर गांव आया था

फैक्टरी में यह हुआ सील

सिरप पैकिंग मशीन, सिरप कंटेनर, कैप सीलिंग मशीन, वजन तौलने की मशीन, फिलिंग मशीन, मिक्सिंग मशीन, प्रिंटिंग मशीन, लेवलिंग मशीन, सुगर सिरप कंटेनर, पैकेजिंग मैटेरियल, रैपर, ढक्कन, सीसी कार्टन, टैबलेट पैकिंग मशीन, कंप्रेशन मशीन, शिफ्टर, ड्रायर, मिक्सर, ग्रैनुलेशन मशीन, पीवीसी रोल, एल्युमिनियम रोल, गैस सिलिंडर, स्टोव, नोजल फिलिंग मशीन और स्टोरेज टैंक।

यह भी पढ़ें-- Mainpuri Weather News: जलभराव से आमजन त्रस्त, बारिश से नाले उफनाए; गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर लोग
विज्ञापन

यह रही कार्रवाई की हाईलाइट

  • चार जिलों के औषधि निरीक्षक और एएनटीएफ की टीम ने की छानबीन
  • सुबह 9 बजे से दूसरे दिन रात आठ तक चली कवायद
  • 05- करोड़ की दवाएं-कफ सिरप, कच्चा माल
  • 01- करोड़ रुपये की मशीन-रैपर, उपकरण
  • 47- बोरों में दवाएं-कफ सिरप किए सील
  • 29- नमूने जांच के लिए भेजे गए
  • 09- तरह की कफ सिरप व दवाएं जब्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें