फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद झंडारोहण प्रकरण: खुफिया इनपुट के बाद आगरा पुलिस हुई अलर्ट, अराजकतत्वों पर नजर

Mon, 23 Aug 2021 03:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

लोकल खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
19 अगस्त को निकाला गया था जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शहर मुफ्ती के खिलाफ मुकदमे के विरोध में निकाले गए जुलूस के बाद पुलिस अलर्ट है। पुलिस को लोकल खुफिया इनपुट मिला है कि अराजकतत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने में लगे हैं। इस पर पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है। अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को शाही जामा मस्जिद में झंडारोहण किया गया था। राष्ट्रगान भी हुआ। शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी के बेटे हम्मदुल कुद्दुस ने मस्जिद के अंदर राष्ट्रगान का विरोध किया था। अगले दिन शहर मुफ्ती का एक ऑडियो वायरल हुआ, इसमें उन्होंने राष्ट्रगान को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। 

संबंधित खबर- पलटवार: आगरा में राष्ट्रगान के विरोध पर भड़की भाजपा, बोली- यूपी में सीएम योगी, यहां नहीं चलेगी तालिबानी सोच
विज्ञापन


इस पर इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष असलम कुरैशी ने शहर मुफ्ती और उनके बेटे के खिलाफ थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के विरोध में 19 अगस्त को मंटोला से कलक्ट्रेट तक जुलूस के रूप में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। लोगों ने असलम कुरैशी पर कार्रवाई की मांग की थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किए तीन मुकदमे 
जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने के मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 60 नामजद और 300 अज्ञात आरोपी बनाए गए। पुलिस ने एक आरोपी इदरीश को शनिवार को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। 

इस बीच पुलिस को खुफिया इनपुट मिला है कि अराजकतत्व शहर में माहौल खराब कर सकते हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जुलूस निकालने के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। अराजकतत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें