फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: योगीजी... हमारे खेतों से तिनका भी नहीं लेने देते सत्संगी, मवेशी भूखे मर रहे हैं, किसान बोले- न्याय चाहिए

Thu, 28 Sep 2023 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

खासपुर, जगनपुर सहित पांच गांवों के किसानों ने राधास्वामी सत्संग सभा के खिलाफ शहीद स्मारक में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम योगी से न्याय की गुहार भी लगाई। किसानों का कहना है कि योगी जी, सत्संगी हमारे खेत से हमें एक तिनका घास नहीं लेने दे रहे। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगीजी, हमारे खेतों से ये सत्संगी हमें घास का एक तिनका भी नहीं लेने देते... हमारे मवेशी भूखे मर रहे हैं। पशुओं को चारा नहीं मिल रहा। हमें न्याय चाहिए...। ये गुहार मंगलवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में खासपुर, जगनपुर सहित 5 गांवों के ग्रामीण व किसानों ने लगाई।
विज्ञापन


सैकड़ों की तादाद में पहुंचे किसान व ग्रामीणों ने शहीद स्मारक में पोस्टर लहराए। नारे लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। खासपुर के प्रधान भरत सिंह ने कहा कि सत्संग सभा के कुछ लोगों ने करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। खेतों पर गेट, तारबंदी कर निकलना बंद करा दिया है। किसान अपने खेतों से ही घास नहीं काट सकते। 

किसानों की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं करता। प्रदर्शन के बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां अपर नगर मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सहित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूरी सिंह, पूर्व प्रधान विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह बघेल, नाथूराम वर्मा, प्रेम चंद बघेल, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, भगवान सिंह, राकेश, साहब सिंह, सुंदर सिंह, रनवीर सिंह, पप्पू पहलवान, दिनेश चौधरी, चंद्रपाल,राम बाबू, किशन कुमार, सुभाष चंद्र, सवाई सिंह, हरि मोहन सिंह, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

राधास्वामी सत्संग मामले में अखिलेश का भाजपा पर निशाना

आगरा में राधास्वामी सत्संग के कब्जे में जमीन खाली कराने के मामले में सपा प्रमुख अखिलेेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भाजपाइयों ने पहले भूमाफियों से मिलकर राधास्वामी सत्संग को निशाना बनाया। अब भाजपा के लोग गोपालक भगवान कृष्ण के उपासकों पर ही कसाइयों को गाय बेचने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व भर के इस्कान के अनुयायी इस आरोप से दुखी हैं। भाजपा सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि इसका संबंध सिर्फ प्रदेश व देश से ही नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय छवि से भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें