फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण: 24 घंटे में दो नए मरीज मिले, दो ठीक हुए, अब सात सक्रिय

Tue, 14 Sep 2021 07:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार तक 16.88 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: आगरा में कोरोना का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को दो दिन बाद 24 घंटे में दो नए संक्रमित मिले हैं। दो मरीज ठीक भी हुए हैं। 5632 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिले में अब सात सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार तक 16.88 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 25752 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें दो नए सहित कुल 25287 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.19% पर ही सप्ताहभर से स्थिर है। जिले में अब सात सक्रिय मरीज हैं।

तीन घंटे बूथों पर मारामारी, 45149 को लगा टीका
ताजनगरी में सोमवार को 309 बूथों पर 45149 लोगों को टीका लगाया गया, लेकिन लक्ष्य से एक बार फिर पिछड़ गए। शासन से 70 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। जिला अस्पताल, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी समेत कई बूथों पर शुरूआती तीन घंटे मारामारी रही। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 309 बूथों पर 36463 लोगों को पहली और 8686 लोगों को दूसरी डोज लगी है। देहात में टीकाकरण कम हुआ। प्रति ब्लाक तीन हजार लोगों के टीका का लक्ष्य मिला था, लेकिन इससे लगभग आधे को ही टीका लग पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
आगरा: सुबह होने से पहले चुरा लेते थे ‘रात का उजाला’, पुलिस ने पकड़ा स्ट्रीट लाइट चोर गिरोह
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें