फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कैंट-अहमदाबाद एक्सप्रेस का ग्वालियर तक होगा विस्तार, एक सितंबर से बदलेगा स्टेशन

Fri, 20 Jul 2018 04:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस के बाद रेलवे ने आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस का विस्तार करने का फैसला किया है। एक सितंबर से आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस का संचालन आगरा कैंट स्टेशन होगा।
विज्ञापन


वहीं एक अक्तूबर से इसका विस्तार धौलपुर और ग्वालियर तक किया गया है। सप्ताह में तीन दिन यह गाड़ी धौलपुर, ग्वालियर तक संचालित होगी। इन तीन दिन में इसका नंबर भी बदला जाएगा। 

एक सितंबर से इस गाड़ी का नाम आगरा कैंट-अहमदाबाद एक्सप्रेस (12547/48) हो जाएगा। इसके अलावा दो अक्तूबर से यह गाड़ी अहमदाबाद-ग्वालियर एक्सप्रेस (22548) प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा संचालन

इसी तरह तीन अक्तूबर से गाड़ी संख्या (22547) ग्वालियर अहमदाबाद एक्सप्रेस के रूप में प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को आगरा कैंट होकर अहमदाबाद जाएगी। वहीं एक अक्तूबर से आगरा कैंट स्टेशन से यह गाड़ी सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। 

अहमदाबाद से आगरा कैंट स्टेशन के लिए तीन अक्तूबर से सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुुरुवार और रविवार को चलेगी। इस तरह धौलपुर और ग्वालियर के लोगों को अहमदाबाद के लिए नई गाड़ी मिलेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें