फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को रौंदने के बाद पेड़ से टकराई वैन, बालिका की मौत

विज्ञापन
बच्ची को रौंदकर पेड से टकराई ईको,मासूम की दर्दनाक मौत,चालक गंभीर - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
बाह। चित्राहट के शाहपुर ब्राह्मण गांव में रविवार की शाम करीब चार बजे 10 वर्षीय बालिका को रौंदने के बाद बेकाबू वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में बालिका पायल की मौत हो गई, जबकि वैन चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शाहपुर ब्राह्मण गांव के कल्यान की बेटी पायल रविवार की शाम पैदल जा रही थी। तभी वहां से गुजरी तेज रफ्तार वैन में बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पायल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर पहुंची चित्राहाट पुलिस ने कार की खिड़की काटकर चालक को बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें