फतेहपुर सीकरी। कैला देवी दर्शन के लिए गए व्यवसायी कृष्ण कुमार के रेलवे स्टेशन रोड स्थित घर के ताले तोड़कर चोर जेवर और नकदी आदि सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
कस्बा के स्टेशन रोड तिराहे पर कृष्ण कुमार की आटा चक्की का व्यवसाय है। प्रतिष्ठान के पीछे ही आवास बना है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम घर पर ताला लगाकर पत्नी के साथ कैला देवी दर्शन के लिए गए थे। रात में ताला तोड़कर चोर उनके घर में घुस गए।
दीवान बेड व अलमारी के ताले तोड़कर सोने के दो हार, चार चूड़ी, दो पैंडल, छह अंगूठी, एक चेन, चार जोड़ी कुंडल, चांदी के लक्ष्मी- गणेश, आठ सिक्के, चार जोड़ी पाजेब, अंगूठी, कौंधनी, गिलास आदि कीमती सामान और 10 हजार रुपये उठा ले गए। सुबह लौटकर आने पर घर का ताला टूटा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।