फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। कस्बा निवासी एक एक प्रेमी जोड़े को दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त मामले में किशोरी के पिता ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी है। सीओ का कहना है कि आरोपियों के साथ ही वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर दी।
बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक स्कूल ले जाने की बात कह कर अपने साथ ले गया था। वह उसे बेवर के एक गांव ले गया। वहां पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीओ अमर बहादुर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें