टूंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प राष्ट्रीय कला मंच के तत्वावधान में पांच दिवसीय दीपोत्सव के अवसर पर भारत माता चौक पर सेल्फी विद दीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीएस मार्शल आर्ट एकेडमी के बच्चों द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर उनको व एकेडमी के डायरेक्टर राजकुमार का स्वागत किया गया। मेडल जीतने वालों में मृणालिनी वशिष्ठ ने कैडेट वर्ग में गोल्ड मेडल और इसी वर्ग में आयुषी जादौन ने सिल्वर मेडल जीता। ज्यांशी गौतम ने ब्राउंज मेडल जीता। जूनियर वर्ग में अतुल कुमार ने ब्राउज मेडल जीता। कैडेट वर्ग में शेखर बघेल, अतुल सिंघानिया तथा त्रिशु शर्मा ने भी मेडल जीता।
इस दौरान समाजसेवी डॉ. चेतन बिहारी सक्सेना, मंदिर महंत, मुकेश पचौरी, प्रशांत जैन, मछला देवी, अभाविप नगर अध्यक्ष रवि सक्सेना, जिला कला मंच प्रमुख संदीप ठाकुर, नगर मंत्री आदित्य सिकरवार, सूरज कुलश्रेष्ठ, जाविद अली, हैप्पी सक्सेना, शालू, तेजवीर, कल्पना शर्मा, आदित्य शर्मा, शिखा सिंह मौजूद रहे।