फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह का योगी सरकार पर करारा हमला, कहा- ब्राह्मण विरोधी सरकार...

Mon, 02 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

रविवार को श्रीराम आश्रम पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है। 20 ब्राह्मण फर्जी एनकाउंटर में मारे गए हैं। गत दिवस ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोलियों से भून दिया। उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने वृंदावन में प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। प्रदेश में ब्राह्मण विरोधी और एक जाति की सरकार बताते हुए भाजपा पर ही सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


रविवार को श्रीराम आश्रम पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है। 20 ब्राह्मण फर्जी एनकाउंटर में मारे गए हैं। गत दिवस ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोलियों से भून दिया।

ये भी पढ़ें- ताकि कोरोना से लड़ाई में मिले मदद...फिटनेस के लिए साइकिल पर आए लोग, बढ़ा रहे प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है। भाजपा सरकार में 58 ब्राह्मण विधायकों की इस स्थिति पर खामोशी समझ नहीं आ रही है। कहीं भी एक जाति की सरकार नहीं चल सकती है। मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं जनता का चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है तो दो साल का बिल सरकार को वापस कर देना चाहिए।  उन्होंने मायावती के मायावती से नजदीकी के सवाल पर कहा कि अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर चुप क्यों रहीं।

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी पहनाएंगी मिस्टर एंड मिस आगरा को ताज, जानिये क्या है कार्यक्रम


प्रधानमंत्री द्वारा बिहार चुनाव में उठाए जा रहे 370 के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि बिहार की जनता रोजगार की पूछ रही है। जो धारा हट गई उस पर बहस करने से क्या फायदा। केंद्रीय कृषि बिल को आप नेता ने उद्योगपतियों के बिल करार दिया। कहा कि इससे किसान नहीं उद्यमी कमाएंगे। इसके रास्ते सरकार ने कृषि बिल के माध्यम से खोल दिए हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय गौतम भी साथ थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें