फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, 146 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 48 नए संक्रमित मिले

Mon, 02 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 48 नए संक्रमित और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 7281 पहुंच गया है। अब तक संक्रमित होकर 6763 मरीज ठीक हो चुके हैं। 372 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सदर भट्टी निवासी 17 वर्षीय किशोरी की संक्रमित होने के बाद रविवार को मथुरा के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। आगरा में कोरोना संक्रमण से 146वीं मौत है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 48 नए संक्रमित और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 7281 पहुंच गया है।
विज्ञापन


अब तक संक्रमित होकर 6763 मरीज ठीक हो चुके हैं। 372 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 2.68 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों की स्वस्थ होने की दर 92.89 फीसदी है।

34 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 141 बुखार-खांसी से पीड़ित मिले
स्वास्थ्य विभाग की 111 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, शास्त्रीपुरम, बल्केश्वर, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बाह, बरौली अहीर और ताजगंज में 7595 घरों के 34181 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इनमें 141 लोग बुखार-खांसी से पीड़ित मिले। इनकी कोरोना जांच कराई गई है। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि लोगों को मल्टी विटामिन, एंटी मलेरिया दवा, आइवरमेक्टिन और विटामिन सी की दवा भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल-रेस्टोरेंट के 549 कर्मचारियों के नमूने लिए, दो संक्रमित

दिवाली पर संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को होटल-रेस्टोरेंट के 549 कर्मचारियों के नमूने लिए। इनमें से दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजय प्लेस, प्रतापपुरा, बोदला, कारगिल पेट्रोल पंप, सिकंदरा और फतेहाबाद रोड स्थित होटल और रेस्टोरेंट पहुंचे।


इनकी स्क्रीनिंग की और नमूने लेकर जांच की। इनमें से दो कर्मचारी संक्रमित मिले, जिनको होम आइसोलेट किया गया। संपर्क वाले अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ बढ़ने पर ऐसे लोगों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है, जो ज्यादा लोगों के संपर्क में रहते हैं। 

पटाखा-सब्जी बेचने वालों के भी लिए जाएंगे नमूने
स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान 12 नंवबर तक चलेगा। इसमें धार्मिक स्थल, पटाखा-सब्जी-फल बेचने वाले, मॉल, मिठाई विक्रेता, पटरी दुकानदार, दीपक-गिफ्ट बेचने वाले, सिक्योरिटी गार्ड, मॉल कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक बाजार, शोरूम में जाकर नमूने लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें