आगरा के अछनेरा थाना इलाके के गांव रायभा में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बुजुर्ग महिला घर में सो रही थी।
आगरा के अछनेरा थाना अंतर्गत गांव रायभा में अज्ञात द्वारा गला काटकर 85 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब वृद्धा का शव आंगन में पड़ा देखा। लहूलुहान हालत में वृद्धा को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला थाना अछेनरा के गांव रायभा का है। छोटी पार्टी निवासी मृतक विद्यादेवी के पांच पुत्र हैं, जिनमें से केवल एक ही पुत्र बीरी सिंह रायभा में रहता है। बाकी अन्य पुत्र अन्य शहरों में अपनी पत्नियों के साथ काम करने गये हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को बड़ा पुत्र शिव चरण अपनी मां का हाल चाल लेकर दिल्ली काम करने चला गया था।
बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी, जबकि बीरी सिंह दिवाकर घर के पीछे दूसरे घर में था। शनिवार को विद्यादेवी घर के आंगन में अकेली सो रही थीं। अज्ञात द्वारा बुजुर्ग महिला का गला काट दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई। एसीपी सैयद अरीब अहमद भी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
तड़प तड़प कर गई जान
तड़के सुबह करीब 6 बजे जब पुत्र बीरी सिंह अपने दूसरे घर में अपनी मां को सुबह तड़के जब चाय देने गया तो उसके होश उड़ गये। घटनास्थल पर उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी। आंखों से आंसू निकल रहे थे। कुछ ही समय में उसने दम भी तोड़ दिया। थोड़ी ही देर में ये खबर गांव में फैल गयी। मौक़े पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी।