फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता: आगरा में 80 साल की महिला की गला काटकर हत्या, घर में सो रही थी बुजुर्ग

Sun, 22 Oct 2023 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अछनेरा थाना इलाके के गांव रायभा में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बुजुर्ग महिला घर में सो रही थी। 
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना अंतर्गत गांव रायभा में अज्ञात द्वारा गला काटकर 85 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब वृद्धा का शव आंगन में पड़ा देखा। लहूलुहान हालत में वृद्धा को देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

  
मामला थाना अछेनरा के गांव रायभा का है। छोटी पार्टी निवासी मृतक विद्यादेवी के पांच पुत्र हैं, जिनमें से केवल एक ही पुत्र बीरी सिंह रायभा में रहता है। बाकी अन्य पुत्र अन्य शहरों में अपनी पत्नियों के साथ काम करने गये हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को बड़ा पुत्र शिव चरण अपनी मां का हाल चाल लेकर दिल्ली काम करने चला गया था। 

बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी, जबकि बीरी सिंह दिवाकर घर के पीछे दूसरे घर में था। शनिवार को विद्यादेवी घर के आंगन में अकेली सो रही थीं। अज्ञात द्वारा बुजुर्ग महिला का गला काट दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई। एसीपी सैयद अरीब अहमद भी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही प्रियंका की कहानी: पहले सस्पेंड फिर इस्तीफा; सेवा में वापसी हुई पर 48 घंटे में ही गई नौकरी, जानें वजह
विज्ञापन




तड़प तड़प कर गई जान
तड़के सुबह करीब 6 बजे जब पुत्र बीरी सिंह अपने दूसरे घर में अपनी मां को सुबह तड़के जब चाय देने गया तो उसके होश उड़ गये। घटनास्थल पर उसकी मां खून से लथपथ पड़ी थी।  आंखों से आंसू निकल रहे थे। कुछ ही समय में उसने दम भी तोड़ दिया। थोड़ी ही देर में ये खबर गांव में फैल गयी। मौक़े पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें