फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में करोड़ों का घोटाला

विज्ञापन
करोड़ों का घोटाला
विज्ञापन
एटा। सकीट ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों मेें मनमाने तरीके से विकास को आए धन को खर्च करने का मामला सामने आया है। ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में करीब 74 लाख रुपये बिना कोई वर्क आईडी जारी कराए खर्च कर दिए। ग्राम प्रधान और सचिवों ने कोई हिसाब भी नहीं दिया। मामले में जांच हुई तो डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत सचिव और सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


सकीट ब्लॉक के गांवों में वर्ष 2015-16 में बिना वर्क आईडी जारी किए धन को खर्च कर दिया। 13 ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से ग्राम पंचायतों मेें सचिवों और प्रधानों ने नियम के विरुद्ध धन को खर्च कर दिया। आलम यह है कि ग्राम निधि खाते से धन निकालने से पहले विभाग से कोई वर्क आईडी जारी नहीं कराई गई।

पिछले दिनों जब डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों का रिकार्ड खंगाला, तो गोलमाल देख दंग रह गए। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। साथ ही खर्च किए गए धन का हिसाब किताब देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इन ग्राम पंचायतों में की गई राशि आहरित

सबलपुर- 438135
मुबारिकपुर निवरूआ- 740059
नगला बिके- 698924
हरिकिशनपुर- 601207
सैनाकलां- 483511
सोहार- 781461
गढ़िया शीलम- 665930
ब्रिसिंहपुर- 742401
जलालपुर सांथल- 418655
घुमरिया- 382005
बख्शीपुर खास- 926021
चिलमापुर- 378000
मुबारकपुर सराय- 174558
------------
इनको जारी किए नोटिस

अवनींद्र शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, उपेंद्र यादव, संदीप कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें