जैथरा। जमीन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या और दो लोगों को घायल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे स एक देशी रायफल और दो तमंचे बरामद किए हैं।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सुकटीखेडा निवासी महिला विनीता की 12 नवंबर को गांव के ही धनवान और उसके भाई रतीराम, विक्रम बेटा जोगेश सहित छह लोगों ने जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि महिला के परिवार के ही रामपाल और राजेश्वर को गोली से घायल कर दिया था।
मामले की रिपोर्ट महिला के देवर ने थाना जैथरा में दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने धनवान, रतीराम, विक्रम और जोगेश को पुरसारी समीप से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक देशी रायफल और दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं।