किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने जलवायु अनुकूल, जैव सशक्त, उच्च उपज देने वाली 61 फसलों की 109 किस्में लॉन्च की हैं। इन 61 फसलों में 34 खेती की फसलें और 27 बागवानी की फसलें शामिल हैं। फसलों की ये किस्में जलवायु अनुकूल और जैव सशक्त होने के साथ-साथ पोषणयुक्त भी हैं। इन नई फसलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान में किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इन फसलों के महत्व पर जोर देते हुए इस बारे में बताया कि इससे आने वाले समय में देश के किसानों का काफी लाभ होगा। इन फसलों की खेती करने पर किसानों का खर्चा कम और मुनाफा ज्यादा होगा। इसके अलावा ये फसलें पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेंगी।