आपको कूलर को दीवार से सटाकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई लोग अपने घरों में जगह बचाने के लिए कूलर को दीवार से सटा देते हैं। दीवार पर सटे होने से कूलर कमरे में अच्छे से कूलिंग नहीं दे पाता है।
दीवार पर सटे होने से कूलर बाहर से हवा नहीं खींच पाता है और पीछे निकलने वाली हवा ब्लॉक हो जाती है। इस कारण कमरे में उमस भर जाती है। ऐसे में कूलर चलाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कूलर दीवार से सटा न हो।