फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Paralympics: हरविंदर सिंह ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास, तीरंदाजी में भारत को दिलाया पहला पदक

Fri, 03 Sep 2021 07:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत को पैरा तीरंदाजी में पहला पदक दिलाया है। हरविंदर ने टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन तीरंदाजी में देश के लिए पहला पदक जीता।
विज्ञापन
हरविंदर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरविंदर सिंह ने पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत को पैरा तीरंदाजी में पहला पदक दिलाया है। हरविंदर ने टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन तीरंदाजी में देश के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या भी बढ़कर 13 हो गई। 

विज्ञापन


हरविंदर ने कांस्य पदक (प्लेऑफ) मुकाबले में कोरियाई खिलाड़ी को शूटऑफ में 6-5 से हराया। उन्होंने शूटऑफ में सटीक निशाने के साथ 10 का स्कोर किया और कोरिया के किम मिन सु को शिकस्त दी। 



इससे पहले हरविंदर ने अलग-अलग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें अमेरिका के केविन माथेर के हाथों 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और कुछ ही देर बाद अगले मैच में जोरदार प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दी बधाई, कॉल भी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरविंदर सिंह की एतिहासिक जीत पर उन्हें कॉल कर बधाई दी और उनकी सराहना की। 



पीएम मोदी ने हरविंदर के भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें