भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। हरविंदर ने कांस्य पदक मुकाबले (प्लेऑफ) कोरियाई खिलाड़ी को हराया। उन्होंने शूटऑफ में कोरिया के तीरंदाज को हराकर तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता।
अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांन्ज मेडल पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने 445.9 का स्कोर किया पदक जीतने में सफल रहीं। टोक्यो पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
भारत के एथलीट प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। इस मुकाबले में प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई। इस दौरान उन्होंने एशिया की तरफ से नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।
बैडमिंटन में पुरुषों की एकल स्पर्धा एसएल-4 ग्रुप ए के तीसरे मैच में भारत के सुहास यतिराज हार गए। उन्हें फ्रांस के लुकास माजरु ने 2-0 से हराया। इस हार के बावजूद सुहास तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लन ने पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा में ग्रुप बी में अपना दूसरा मैच जीतने में सफल रहे। इस मुकाबले में उन्होंने कोरिया को केएन शिन को 2-1 से शिकस्त दी। हालांकि तरुण को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके वे सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा में भारत की पलक कोहली और प्रमोद भगत सेमीफाइनल में पहुंच गए। इस मैच में उन्होंने थाईलैंड के सिरिपॉन्ग और निपाडा को सीधे सेट में 21-15 और 21-19 से हराया।
पुरुषों के शॉटपुट के एफ57 स्पर्धा के फाइनल में भारत की तरफ से सोमन राणा ने चुनौती पेश की। सोमन ने अपने छह प्रयास में 13.81, 12.92, X,X, 13.36, 13.37 मीटर का थ्रो किया। इसमें 13.81 मीटर उनका श्रेष्ठ थ्रो रहा जो पदक जीतने के लिए काफी नहीं था। सोमन पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।
बैडमिंटन की महिला डबल्स एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा में भारत की पारुल परमार और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप बी के दूसरे मैच में भारतीय जोड़ी को फ्रांस की फॉस्टिन नोएल और लेनिग मोरिन ने सीधे सेटों में 2-0 से हराया। फ्रांस ने यह मुकाबला 21-12 और 22-20 से जीता।
टोक्यो पैरालंपिक में महिला सिंगल्स 200 मीटर वीएल-2 कैनो स्प्रिंट स्पर्धा के फाइनल से प्राची यादव बाहर हो गईं। वह खिताबी मुकाबले में आठवें स्थान पर रहीं। उन्होंने निर्धारित दूरी 1:07.329 समय के साथ पूरी की। प्राची भले ही पदक जीतने से चूक गई हों लेकिन इस स्पर्धा में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा।
भारतीय तीरंदाज विवेक चिकारा का सफर क्वार्टरफाइनल में थम गया। उन्हें पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार का सामना हैं। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी ने 7-3 से हराकर बाहर किया।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी एसएच-1 क्वालीफिकेशन में भारत के दीपक ने निराश किया। वह 1114 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। अब दीपक आर-6 मिक्स्ड टीम में 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच-1 क्वालीफिकेशन में 5 सितंबर को खेलेंगे।
कृष्णा नागर बैडमिंटन में पुरुषों की एसएच-6 स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए। इस मुकाबले में उन्होंने ब्राजील के जीवी तवारेस को 2-0 से हराया। अब उनसे पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।
भारतीय युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पलक को महिला एकल के SU5 स्पर्धा में जापानी खिलाड़ी के हाथों 11-21, 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
महिला क्लब थ्रो के एफ51 स्पर्धा के फाइनल में भारत की दो खिलाड़ी कशिश लाकरा और एकता भयान मैदान में थीं। कशिश लाकरा (12.66 मीटर) और एकता भ्यान (8.38 मीटर) पदक की दौड़ से बाहर हो गई हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का थ्रो जरूरत के मुताबिक नहीं रहा।