फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: पायस अंडर-17 वर्ग में बने दुनिया के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी

Wed, 20 Oct 2021 06:20 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पायस ने इस सत्र में अंडर-17 वर्ग में तीन खिताब जीते जबकि अंडर-19 वर्ग में उन्होंने दो कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
पयास जैन - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पायस जैन लड़कों के अंडर-17 वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं।

विज्ञापन


पायस के 3458 अंक हैं और उन्होंने रोमानिया के डेरियस मूवीलीनू को दूसरे नंबर पर धकेला। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मानव ठक्कर ने हासिल की थी जो जनवरी 2020 में अंडर-21 वर्ग में नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हुए थे।

पायस दिल्ली के पहले खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। पायस ने इस सत्र में अंडर-17 वर्ग में तीन खिताब जीते जबकि अंडर-19 वर्ग में उन्होंने दो कांस्य पदक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें