फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्लेलविले राष्ट्रीय प्रतियोगिता : भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने जीता फ्रांस में खिताब  

Tue, 19 Oct 2021 06:15 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने फ्रांस में चार्लेलविले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में महिला व्यक्तिगत साबरे वर्ग में खिताब जीतने के बाद कोच क्रिस्टियन बाउर, अर्नाड श्नाइडेर और सभी साथियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
भवानी देवी - फोटो : twitter@KirenRijiju
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने फ्रांस में चार्लेलविले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में महिला व्यक्तिगत साबरे वर्ग में खिताब जीता। भवानी ने इसके बारे में ट्वीट करके जानकारी दी।

विज्ञापन


चार्लेलविले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साबरे वर्ग में बनीं चैंपियन 
उन्होंने लिखा, ‘फ्रांस में चार्लेलविले राष्ट्रीय टूर्नामेंट में महिलाओं के साबरे व्यक्तिगत वर्ग में जीत दर्ज की। कोच क्रिस्टियन बाउर, अर्नाड श्नाइडेर और सभी साथियों को धन्यवाद। सत्र की अच्छी शुरुआत के लिए बधाई।’

निगाह एशियाई खेलों पर
टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजीजी के खिलाफ अपना राउंड 64 का मुकाबला जीता था। हालांकि राउंड 32 में उन्हें कड़े मुकाबले में फ्रांस की मेनन ब्रुनेट के खिलाफ हार मिली थी। अब उनकी निगाह अगले साल होने वाले एशियाई खेलों पर है जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भवानी की विश्व में 50वीं रैँकिंग है और देश की श्रेष्ठ रैंकिंग की तलवारबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें