फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: पीटी उषा के गुरु ओपी नंबियार का निधन, 2021 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित

Thu, 19 Aug 2021 08:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश का पहला द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले और दिग्गज पीटी उषा के कोच ओपी नांबियार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। देश के शीर्ष कोचों में शुमार नंबियार ने 89 साल की उम्र में गुरूवार को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पीटी उषा अपने कोच ओपी नांबियार - फोटो : twitter@PTUshaOfficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का पहला द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले और दिग्गज पीटी उषा के कोच ओपी नांबियार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। देश के शीर्ष कोचों में शुमार नंबियार ने 89 साल की उम्र में गुरूवार को अंतिम सांस ली। अपने कोच के निधन पर पीटी उषा ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि आपकी खाली जगह को कभी भरा नहीं जा सकेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि ओपी नंबियार की कोचिंग में ही पीटी उषा देश की शीर्ष एथलीट बनीं। 1985 में जब पहली बार द्रोणाचार्य अवॉर्ड शुरू किया गया था, तब नंबियार और दो अन्य कोचों को इससे सम्मानित किया गया था। उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए 2021 यानी इसी साल पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। 
 

भारत के इस शीर्ष कोच के निधन पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने भी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। 
 


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद्म श्री ओम नांबियार (तस्वीर में) के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि भारतीय खेल के लिए उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें