कानपुर जिला भारोत्तोलन की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें ग्रीन पार्क की टीम चैंपियन बनी जबकि आईआईटी की टीम उपविजेता रही। बेस्ट लिफ्टर का खिताब अभिषेक सिंह ने तथा महिला लिफ्टर में सना अंसारी ने जीता।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी मोहन लाल बजाज ने किया। पुरस्कार वितरण शिकागो से पधारे सुनील पांडेय और अंतरराष्ट्रीय टीटी खिलाड़ी संजीव पाठक ने किया। इस मौके पर रणधीर सिंह, मनोज उपाध्याय,संजय पाल, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
पुरुषों में
55 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क के ऋतिक गुप्ता प्रथम, ग्रीन पार्क के सुमित शर्मा द्वितीय रहे
61 किलोग्राम भार वर्ग में-आईआईटी के सोमरूप प्रथम, ग्रीन पार्क के अनुज साहू द्वितीय रहे
67 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क के रिजवान प्रथम, ग्रीन पार्क के आशीष रावत द्वितीय रहे
73 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क के प्रबल यादव प्रथम, आईआईटी के अमित तिवारी द्वितीय
81 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क के अभिषेक सिंह प्रथम, आईआईटी के राजन सिंह द्वितीय
महिला वर्ग में
45 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीनपार्क की अदिति यादव प्रथम, ग्रीन पार्क की खुशी द्वितीय
49 किलोग्राम भार वर्ग में-आईआईटी की सरन्या प्रथम
59 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीनपार्क की सना अंसारी प्रथम
64 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क की स्वाती प्रथम, ग्रीन पार्क की कल्पना द्वितीय
71 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क की खुशबू प्रथम, ग्रीन पार्क की जया द्वितीय
87 किलोग्राम भार वर्ग में-ग्रीन पार्क की स्वाती प्रथम