फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 खिलाड़ियों सहित 322 सदस्यीय दल, आईओए ने की घोषणा

Sat, 16 Jul 2022 11:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था और टीम की कोशिश इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करने की होगी।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 215 खिलाड़ियों के साथ 322 सदस्यों के दल की घोषणा की। दल में 107 अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी है। इन खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के शहर में होगा।
विज्ञापन


भारत गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों की तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था और टीम की कोशिश इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार करने की होगी। इस मौके पर आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा- हम अपना सबसे मजबूत दल राष्ट्रमंडल खेलों में भेज रहे हैं। हम निशानेबाजी में काफी मजबूत रहे है लेकिन वह इस बार इन खेलों का हिस्सा नहीं है। इसके बावजूद हम पिछले सत्र के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं।’

आईओए ने एथलीटों और महासंघों को समर्थन देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। मेहता ने कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने खेलों को अभूतपूर्व समर्थन दिया है और ओलंपिक खेलों में हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस बात की तस्दीक करता है।’
विज्ञापन


टीम में कुछ प्रमुख नामों में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधू, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया शामिल हैं। इसके अलावा मौजूदा राष्ट्रमंडल चैंपियन मनिका बत्रा, विनेश फोगाट के साथ-साथ हिमा दास और अमित पंघाल भी दल का हिस्सा हैं।

भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी टीम के ‘शेफ डी मिशन’(दल प्रमुख) हैं। भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों और चार पैरा खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम को मुक्केबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, भारोत्तोलन, कुश्ती और महिला क्रिकेट जैसे पारंपरिक रूप से मजबूत खेल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

महिला क्रिकेट (टी-20 प्रारूप) पहली बार इन खेलों का हिस्सा बना है। कुछ भारतीय खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके हैं जबकि कुछ वैश्विक टूर्नामेंटों में भाग लेने के बाद सीधे वहां पहुंचेंगे। बाकी बचे हुए खिलाड़ी नई दिल्ली से रवाना होंगे। राष्ट्रमंडल खेल गांव आधिकारिक रूप से 23 जुलाई को दल के लिए खुलेगा। भारतीय दल पांच अलग-अलग जगहों पर रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें