फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denmark Open 2021: समीर वर्मा ने तीसरे नंबर के खिलाड़ी को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, सिंधु हारकर बाहर

Fri, 22 Oct 2021 08:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडन्से

सार

डेनमार्क ओपन के पुरुष एकल में भारत के समीर वर्मा ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ऐंडर्स एंटोनसेन को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दुनिया के 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने एंटोनसेन को 50 मिनट के खेल में 21-14 21-18 से हराया। 
विज्ञापन
समीर वर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क ओपन के पुरुष एकल में भारत के समीर वर्मा ने बड़ा उलटफेर किया। समीर ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ऐंडर्स एंटोनसेन को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। दुनिया के 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने एंटोनसेन को 50 मिनट के खेल में 21-14 21-18 से हराया। 

विज्ञापन


पुरुषों के एकल स्पर्धा में भारत की तरफ से अब सिर्फ समीर वर्मा ही टूर्नामेंट में बने हुए है। मध्य प्रदेश के 27 वर्षीय समीर का क्वॉर्टरफाइनल मुकाबला अब 2014 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता 33 वर्षीय टॉमी सुगिआर्तो से होगा। 

भारत को हालांकि महिलाओं की एकल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी। यहां क्वॉर्टरफाइनल में स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपियन सिंधु को दुनिया की आठवीं रैंक की कोरियाई खिलाड़ी आन सियोंग ने 36 मिनट के मुकाबले में 21-11 और 21-12 से हराया। सिंधु की हार के साथ ही महिला वर्ग में भारत की आखिरी चुनौती भी समाप्त हो गई है। 
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में भारत के लक्ष्य सेन को दूसरे दौर में ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 21 वर्षीय लक्ष्य को एक्सेलसेन ने सीधे सेटों में 21-15, 21-7 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें