फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denmark Open 2021: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी, थाईलैंड की खिलाड़ी को हराकर क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचीं

Thu, 21 Oct 2021 06:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडन्से

सार

भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 12-21 और 21-15 से हराया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 12-21 और 21-15 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेला गया यह मुकाबला 67 मिनट तक चला। सिंधु अब क्वॉर्टरफाइनल में मौजूदा विश्व नंबर 8 दक्षिण कोरिया की एएन सेयॉन्ग से भिड़ेंगी।

विज्ञापन




अन्य भारतीय मुकाबलों में किदांबी किदांबी श्रीकांत विश्व के नंबर एक जापान के केंटो मोमोटा से 23-21, 21-9 से हारकर पुरुष एकल स्पर्धा से बाहर हो गए थे। इसके अलावा ध्रुव कपिला और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी को भी निराशा हाथ लगी। भारतीय जोड़ी को हांगकांग के चुन मान तांग और यिंग सुएत त्से से 21-17, 19-21, 21-11 से हार का सामना करना पड़ा। 

दिन के अंत में अब युवा भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन का सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन से होगा। जबकि समीर वर्मा मेजबान देश के खिलाड़ी ऐंडर्स एण्टोनसेन से भिड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें