फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का मतलब और सफल होने के उपाय जानिए

Sat, 05 Mar 2016 03:16 PM IST
सुधांशु जी महाराज/अध्यात्मिक गुरु
विज्ञापन
सुधांशुजी महाराज
विज्ञापन
मन में सफलता की चाह है तो आप जरूर सफल हो जाओगे। हर कार्य के दो पक्ष होते हैं नकारात्मक और सकारात्मक। जो सकारात्मक पक्ष है, उस पर मन को टिकाना चाहिए। अच्छा सोचते-सोचते हिम्मत जुटाना और आगे से आगे बढ़ने की कोशिश करना।
विज्ञापन


समय और अवसर को हाथ से निकलने मत दीजिए। हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, लेकिन समय एक बार ही मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर भी वही होता है। अगर इंतजार में बैठे रहेंगे, यह सोचेंगे कि अभी थोड़ी देर रुक जाएं, फिर कर लेंगे, तो वह गलत है। अतः प्रयास जारी रखो, लगातार कर्म से युक्त रहो, यही सफलता की ओर आपका कदम है।

लोग सफलता का मतलब समझते हैं कि थोड़ा-सा पैसा इकट्ठा हो जाए तो हम सफल हैं। कई लोग कहते हैं, थोड़ी सत्ता हमें मिल जाए तो हम सफल हैं। कुछ सोचते हैं कि मकान बढि़या बना लें तो हम सफल हैं। कुछ लोग सोचते हैं, कि अगर संगठन प्रबल हो तो हम सफल हैं।
विज्ञापन


अब सफलता किसे माना जाए? दरअसल सफलता वह चीज है जिससे आपके जीवन में सुख, संतुष्टि, शांति, प्रतिष्ठा, उल्लास बना रहे और आप भविष्य को सुखद स्थिति में अनुभव करने लग जाओ, उसी का नाम सफलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें