फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Shivaratri 2021: इस दिन है अश्विन मास की शिवरात्रि, जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Wed, 22 Sep 2021 12:04 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अश्विन मास की शिवरात्रि का व्रत 4 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को किया जाएगा।
  • सोमवार का दिन होने से ये मासिक शिवरात्रि है बेहद खास।
  • यहां जानिए मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और सामाग्री लिस्ट सहित पूजन विधि।
विज्ञापन
1 of 4
मासिक शिवरात्रि - फोटो : Social media
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि आती है। इस तरह से पूरे वर्ष भर में 12 शिवरात्रि व्रत पड़ते हैं। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के अलावा मासिक शिवरात्रि का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस बार अश्विन मास की शिवरात्रि का व्रत 4 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को किया जाएगा। सोमवार के दिन शिवरात्रि होने से इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है क्योंकि सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान शिव का व्रत और पूजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का महत्व, शुभ मुहूर्त और सामाग्री लिस्ट सहित पूजन विधि।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मासिक शिवरात्रि
मासिक शिवरात्रि का महत्व-
शिव भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन व्रत और पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। वे अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं और उनके आशीर्वाद से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता है कि शिवरात्रि का व्रत रखने से सुख-समृद्धि आती है और ऋण से मुक्ति प्राप्त होती है। इस समय चतुर्मास चल रहा है। इस समय भगवान शिव की पूजा विशेष फलदाई मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 4
मासिक शिवरात्रि
अश्विन मास शिवरात्रि  मुहूर्त-
 
अश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ- 04 अक्टूबर दिन सोमवार को रात 09 बजकर 05 मिनट से
 
अश्विन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 05 अक्टूबर दिन मंगलवार को रात 07 बजकर 04 मिनट पर

 
 
विज्ञापन

4 of 4
मासिक शिवरात्रि व्रत
पूजा सामाग्री-
 
शिवरात्रि की पूजा के लिए, शुद्ध देसी घी, पांच प्रकार के फल, फूल पंचमेवा, रोली या मौली, भोग लगाने के लिए मिष्ठान, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, गाय का दूध, दही, शहद, चंदन, गंगाजल जल, धूप, कपूर, आदि। मां पार्वती को अर्पित करने के लिए लाल चुनरी व श्रृंगार सामग्री।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि- 
 
  • चतुर्दशी तिथि को प्रातः जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नानादि करें।
  • इस समय यदि मंदिर नहीं जा सकते तो घर पर रहकर ही पूजन करें।
  • सबसे पहले शिव जी के समक्ष पूजा स्थान में दीप प्रज्वलित करें। यदि 
  • घर शिवलिंग है तो दूध, और गंगा जल आदि से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें।
  • इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करनी चाहिए।
  • पूजा करते समय नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें।
  • भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें