Magh Mela 2024 Date: हर साल प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल भी इसकी शुरुआत जल्द होने वाली है, जिसे लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। प्रयागराज के इस माघ मेले में स्नान करने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। मान्यता है कि संगम तट पर स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति के कष्टों में भी कमी आती हैं। पद्म पुराण के मुताबिक, जो त्रिवेणी संगम पर नहाता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रयागराज में गंगा, यमुना, और सरस्वती नदी का संगम है। इस संगम स्थल को त्रिवेणी कहा जाता है। यह बहुत ही पवित्र स्थल है। आम दिनों में भी यहां पर स्नान करना शुभ होता है। हालांकि, माघ मेले के दौरान संगम तट पर स्नान करना और भी शुभ होता है। इस दौरान भव्य मेले का आयोजन भी किया जाता है। यहा कई साधु, संत, कल्पवास कर धार्मिक कार्य करते हैं। कल्पवास से साधक को मन और इंद्रियों पर नियंत्रण करने की शक्ति प्राप्त होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि साल 2024 में माघ मेले की शुरुआत कब होगी।