फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय साहित्यसिक उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय साहित्यिक उत्सव में करेंगे शिरकत
विज्ञापन

गुलजार, किरण बेदी और दीप्ति नवल भी आएंगी
छोटे-बड़े होटलों में 450 मेहमानों के लिए कमरे बुक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। देश-विदेश से अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव में राजधानी शिमला आने वाले मेहमानों के लिए होटलों में कमरे बुक कर दिए हैं। शिमला में 16 से 18 जून तक आयोजित होने वाले इस उत्सव को यादगार बनाया जाना है।
साहित्य अकादमी ने शहर और आसपास के छोटे-बड़े होटलों में 450 मेहमानों के लिए कमरों की बुकिंग की है। मेहमानों के ठहरने, खाने और यात्रा का खर्च अकादमी खुद वहन करेगी। हिमाचल सरकार उत्सव के आयोजन के लिए गेयटी थियेटर भी मुफ्त में देगी। इसमें मुख्य सभागार, थियेटर, प्रदर्शनी हॉल के अलावा पद्मदेव व्यावसायिक परिसर आदि में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की विजेता पहली हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री समेत 15 देशों के 450 साहित्यकार जुटेंगे। इनमें सोनल मान सिंह, गुलजार, किरण बेदी, लिंडा हेस, मीनाक्षी लेखी, दीप्ति नवल सहित कई प्रसिद्ध साहित्यकार आएंगे। साहित्यिक अकादमी और हिमाचल प्रदेश कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन होगा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में साहित्यिक उत्सव का उद्घाटन सत्र 16 जून सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में होगा। इसमें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी आएंगे।
राज्य के भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय उत्सव का पूरा खर्चा साहित्य अकादमी वहन कर रही है। गेयटी थियेटर, अग्निशमन, बिजली और पानी की व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी।
विज्ञापन

उत्सव के मुख्य कार्यक्रम
शिमला में आयोजित 64 कार्यक्रमों में 60 भाषाओं का प्रतिनिधित्व लेखक, फिल्मकार, साहित्यकार आदि करेंगे। यह आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘उन्मेष-अभिव्यक्ति का उत्सव’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। उत्सव में परिचर्चा, प्रस्तुति, कहानी और कविता पाठ में विविध विषयों पर विचार-विमर्श होगा। साहित्य और सिनेमा, विश्व की कालजयी कृतियां, भारतीय लेखन, आदिवासी लेखन, मीडिया एवं साहित्य, भक्ति साहित्य और अनुवाद के माध्यम से सांस्कृतिक एकता पर चर्चा होगी। प्रदेश के 50 लेखकों के नामों की सूची अकादमी के पास भेजी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें