फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस

Tue, 26 Oct 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
weather shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 30 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार को शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बादल छा गए। शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। उधर, केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, कल्पा में 1.4, मनाली 3.8, डलहौजी 9.3, शिमला 9.2, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 7.2, हमीरपुर 10.6, धर्मशाला 10.0, नाहन 14.9, पालमपुर 9.0, सोलन 8.2, कांगड़ा 11.4, मंडी 11.3, बिलासपुर 13.0, चंबा 9.5, कुफरी 8.0, जुब्बड़हट्टी 11.4, पांवटा साहिब 17.0  और ऊना में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 27.5, सुंदरनगर में 25.6, कांगड़ा-नाहन में 25.0, सोलन में 24.5, चंबा में 23.9, धर्मशाला में 21.6, शिमला में 19.0, मनाली में 17.2, कल्पा में 16.4, डलहौजी में 12.6 और केलांग में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: मंडी में हत्या: दोस्त की शादी में हुई कहासुनी, पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन



बर्फबारी से 14 घंटे बंद रहा जलोड़ी दर्रा 
 वहीं, मौसम में आए बदलाव का असर औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर पड़ा है। रविवार शाम को हुई ताजा बर्फबारी के बाद हाईवे 14 घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। बर्फ कम होने के बाद भी लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। घंटों तक हाईवे बंद रहने से कुल्लू से रामपुर की तरफ जाने वाले निगम की बस बड़ानाला से आगे नहीं जा सकी। सड़क पर बर्फ जमने से फिसलन का खतरा बढ़ गया। ऐसे में छोटे वाहनों के साथ-साथ बसें भी दोपहर तक आर-पार नहीं हो सकी। हालांकि इस दौरान फॉर बाई फॉर वाहन चलते रहे। सुबह के समय कुल्लू से गई बस के दर्रा से जार नहीं होने से दर्जनों सवारियों को दो से तीन किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा। नवंबर माह से पहले ही दर्रा में बर्फबारी होने से हाईवे-305 पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उधर, एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी टेक चंद ने कहा कि सुबह की बस रास्ते से वापस कुल्लू आई है। बर्फ जमने से बस आगे नहीं जा सकी है। इसके अलावा अन्य सभी रामपुर, दलाश आदि की बसें गंतव्य के लिए रवाना हुई। सुबह के समय हाईवे पर बर्फ जम गया था। लेकिन अब यातायात पूरी तरह से खुल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें