फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: पुलिस ने पकड़ी शराब की 63 पेटियां, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Tue, 26 Oct 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक नोगली में अवैध शराब ले जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामपुर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी में सवार चेत राम (34) पुत्र सूरत राम  गांव राहनू, डाकघर करेरी, तहसील रामपुर शिमला के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 48 पेटी बरामद की।
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के बीच रामपुर पुलिस ने नोगली और खनेवली में अवैध शराब की 63 पेटियां बरामद की हैं। नोगली में अवैध शराब ले जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने गाड़ी (एचपी 06बी-0295) में सवार चेतराम (34) निवासी गांव राहनू, डाकघर करेरी, तहसील रामपुर के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 48 पेटियां बरामद की हैं। मंगलवार सुबह करीब 4:46 बजे खनेवली के पास भी नाकाबंदी की गई। इस दौरान यहां से गुजर रही जीप की तलाशी के दौरान शराब की पंद्रह पेटियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में दिनेश कुमार (38) गांव खनेवली, डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर और कपिल जक्टू (45) गांव खनेवली, डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


वहीं, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह और ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने इस मामले में चुनाव आयोग के अलावा पुलिस महानिदेशक से मामले की शिकायत कर छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन वाहनों से शराब पकड़ी गई है, उसमें मंडी लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी के घोषणा पत्र और भाजपा के झंडे भी थे। आरोप लगाए कि यह शराब भाजपा पदाधिकारियों के निर्देशों पर भेजी जा रही थी। आरोपियों में से एक मामले में भाजपा समर्थित पंचायत उप प्रधान भी शामिल बताया जा रहा है। 

उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में भाजपा: विक्रमादित्य
वहीं, विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का हनन करने में वर्तमान भाजपा सरकार कसर नहीं छोड़ रही है। ओच्छी राजनीति कर मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सरकार ने पूरा जोर लगा दिया है। इसका ताजा उदाहरण रामपुर के नोगली में सोमवार देर रात पकड़ी गई शराब की 48 पेटियां हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से अपील की कि वे सरकार के प्रभाव में न आकर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबके विकास की बात करती थी, लेकिन आज भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है और इसी के चलते भाजपा इस तरह के हथकंडे अपनाने के लिए मजबूर हो गई है। 
विज्ञापन


उन्हें शक है कि भाजपा किन्नौर, कुल्लू, मंडी, आनी और करसोग में भी चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है। प्रदेश की जनता इस सरकार से उब गई है और चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा मंहगाई और बेरोजगारी पर बात न कर हट कर मुद्दे बना कर लोगों के बीच जा रही है। इस मौके पर विधायक नंद लाल, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा, दीपक सूद, विजेश गोयल, जसवीर ठाकुर, ध्रुव शर्मा, राहुल शर्मा, अंकुर शर्मा, पदमा कुमारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें