फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में उरनी पुल क्षतिग्रस्त, हिमपात के बाद मनाली-लेह मार्ग बंद

Mon, 13 Sep 2021 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर/ कुल्लू

सार

रोहतांग के साथ बारालाचा व कुंजुम दर्रा की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। बरसात से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फबारी, उरनी पुल क्षतिग्रस्त, मनाली-लेह मार्ग नेहरू कुंड के पास अवरूद्ध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर स्थित उरनी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के लिए पुल को बंद कर दिया गया है। चार दिनों से हो रही बारिश आम जन के लिए परेशानी बन गई है। रविवार रातभर से बारिश रही है। जबकि ताजा बर्फबारी व भूस्खलन से मनाली-लेह मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

विज्ञापन


वहीं रोहतांग के साथ बारालाचा व कुंजुम दर्रा की पहाड़ियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। बरसात से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले में कई संपर्क सड़कें बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गई हैं। कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बारिश के बाद ब्यास, पार्वती सहित सहायक नदी नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

सोमवार को भी सुबह से ही रूक-रूककर बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों को एहतियात के तौर पर नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। कुल्लू जिले में लगातार बारिश बागवानी के  लिए भी आफत बन गई है। 11 सितंबर से बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


सेब का तुड़ान पूरी तरह से रुका होने से मंडियों में भी सन्नाटा पसर गया है। नेशनल हाईवे 505 ग्रांफू-काजा मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे डोहरनी नाला के पास पहाड़ी दरक गई। चंद्रताल और स्पीति जाने वाले लोगों से प्रशासन ने इस मार्ग पर यात्रा न करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें