हिमाचल में वेरका दूध शुक्रवार से एक रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। एक लीटर दूध के लिए उपभोक्ताओं को अब 44 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
शिमला में वेरका दूध के डीलर एके इंटरप्राइजेज के मालिक मुनीष कुमार ने बताया है कि दूध के पैकेट में बढ़े हुए प्रिंट आ गए हैं। पहली मई से दूध के रेट में बढ़ोतरी हुई है।
उल्लेखनीय है कि शहर में हर रोज वेरका दूध की करीब 9600 लीटर खपत होती है। पिछले कुछ समय से थोड़े थोड़े अंतराल के बाद दूध के दाम बढ़ रहे हैं जिससे अब दूध भी आम जनता की पहुंच से दूर जा रहा है।