फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: गुलरिया कुंड में नहाने उतरे दो चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 11 Aug 2021 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)

सार

कुंड की ओर जाते वक्त रास्ते में एक युवक को मधुमक्खी ने काट लिया। लिहाजा, कुछ युवक रास्ते में रुक गए। इसी बीच दोनों चचेरे भाई कुंड में नहाने निकल गए, जहां दोनों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। 
विज्ञापन
डूबने से मौत(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के  विकास खंड नाहन की बर्मापापड़ी पंचायत के गुलरिया कुंड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे, जो मामा-बुआ के लड़के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कालाअंब से आधा दर्जन के करीब युवक दो-तीन बाइक पर सवार होकर कुंड में नहाने के लिए पहुंचे थे। कुंड की ओर जाते वक्त रास्ते में एक युवक को मधुमक्खी ने काट लिया। लिहाजा, कुछ युवक रास्ते में रुक गए। इसी बीच दोनों चचेरे भाई कुंड में नहाने निकल गए, जहां दोनों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नितिन कुमार (18) पुत्र धर्मपाल सिंह ऑफिसर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड कालाअंब (सिरमौर) और सुमित कुमार (18) पुत्र चंद्रपाल निवासी बादराबाद, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक सुमित कालाअंब में अपने रिश्तेदार नितिन कुमार के घर आया हुआ था। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तुरंत ही रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों युवकों को नहीं बचाया जा सका। क्षेत्र के एक गोताखोर ने दोनों शवों को कुछ देर बाद ही कुंड से बाहर निकाला। इसी बीच सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। हादसा तीन बजे के आसपास पेश आया। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। कुछ ही समय बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने दो युवकों के कुंड में डूबने से हुई मौत की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें