फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीमार मानसिकता का परिचय दे रहे अनुराग'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता और राज्य मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष मंगलेट ने कहा है कि न्यायालय में विचाराधीन मामले को बार-बार अनावश्यक रूप से उठाकर वह बीमार मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबित मामले पर बोलना अनुचित है और अनुराग ठाकुर को फैसला आने तक धीरज रखना चाहिए। डा. मंगलेट ने कहा है कि वीरभद्र सिंह का पचास वर्षों से अधिक समय का स्वच्छ राजनीतिक जीवन रहा है, उन्हें आरोपों से भागने की जरूरत नहीं है।

वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और राजनीतिक विरोधियों को न्यायालय का फैसला आने तक सब्र रखना चाहिए। भाजपा ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी इस मामले पर चर्चा की बात की थी और तब भी यह स्पष्ट किया था कि यह मामला न्यायालय में लंबित और विचाराधीन है।
विज्ञापन


अब भाजपा नेता फिर से वही मुद्दा उछाल रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों को न्यायपालिका और कानूनी प्रक्रिया में विश्वास नहीं है। उन्हें केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास रखकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने तथा मामले में चल रही कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए उन्हें गैर जरूरी शोर-शराबे से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन

'कांग्रेस को डूबो देंगे सीएम के सलाहकार'

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पति, पत्नी और पुत्र की तिकड़ी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को डूबो देगी। यही नहीं पार्टी में सीएम के सलाहकारों को लेकर भी विरोध के स्वर उठ रहे हैं। अनुराग सोमवार को बहडाला में ऊना भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

अनुराग ने कहा कि ट्रीपल पी (पति, पत्नी और पुत्र) से कांग्रेस का संकट गहरा रहा है और यह जुंडली गलत कामों से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कुर्सी बचाने के लिए वीरभद्र सिंह क्या-क्या कर रहे हैं, इसकी दिल्ली में खूब चर्चा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य तानाशाह व व्यावसायी की तरह काम कर रहे हैं, जिससे न केवल कांग्रेस के नेता, बल्कि अधिकारी भी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि समय आने पर इनके कई राज सामने आएंगे। मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलिया की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला प्रधान बलवीर बग्गा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें